माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के छोटे एवं गरीब किसानों को PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। 24 फ़रवरी 2019 को शुरू PM Kisan Yojana के तहत किसानों को एक स्सल में 6 हजार रूपए 3 किस्तों में डायरेक्ट बेनेफ़िट्स ट्रांसफ़र सेवा (DBT) के माध्यम से दी जाती है।
यहाँ पर हम PM Kisan Status को चेक करने की सबसे आसान विधि के साथ-साथ Next Installment, New Farmer Registration और Beneficiary List के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सभी ज़रूरी जानकारी प्रदान करेंगे।
अगर आपने पीएम किसान योजना के लिए आवेदन किया है और आपको अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो आप अपना PM Kisan Status ऑनलाइन चेक करके पता लगा सकते है कि आपके आवेदन पर कार्रवाई हुई है या नहीं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के तहत देश के लगभग 9 करोड़ किसानों को 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि भेज दी है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 |
---|
आर्टिकल का नाम | PM Kisan Samman Nidhi Yojana details |
योजना का नाम | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
योजना लांच तिथि | 24 फरवरी 2019 |
16वीं क़िस्त तिथि | 28 फरवरी 2024 |
मंत्रालय | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना में दी जाने वाली सहायता राशि | 2000 रूपये 3 किस्तों में प्रतिवर्ष 6,000 रुपये |
लाभार्थी | देश के किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
पीएम किसान निधि सम्मान योजना को ही किसान पीएम किसान योजना के नाम से जानते है। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के सभी सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में 6 हजार रूपए की धनराशी प्रदान करती है और भारत सरकार ये 6 हजार रूपए तीन किस्तों में किसानो के बैंक अकाउंट में भेजेती है। इस योजना की घोषणा पीयूष गोयल ने अंतरिम केंद्रीय बजट 2019 में की थी।
PM Kisan samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जो निम्नलिखित है:
PM Kisan Beneficiary Status Check की जांच करने के लिए, आपको पीएम किसान वेबसाइट के PM Kisan Status वेबपेज पर जाना होगा।
पीएम किसान लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखने के लिए आपको पीएम किसान वेबसाइट के beneficiary list वेबपेज पर जाना होगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लास्ट 16वीं किस्त भारत सरकार द्वारा 28 फरवरी 2024 को देश के किसानो के खाते में भेजी गई थी, अब किसान 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे है, नीचे हमने उन सभी किस्तों की जानकारी एक टेबल में दी है जो अब तक किसानो के बैंक अकाउंट में आ चुकी है।
क़िस्त संख्या | इस तिथि को जारी की गई |
पहली क़िस्त | 24 फरवरी 2019 |
दूसरी क़िस्त | 02 मई 2019 |
तीसरी क़िस्त | 01 नवंबर 2019 |
चौथी क़िस्त | 04 अप्रैल 2020 |
पाँचवी क़िस्त | 25 जून 2020 |
छठी क़िस्त | 09 अगस्त 2020 |
7वीं क़िस्त | 25 दिसंबर 2020 |
8वीं क़िस्त | 14 मई 2021 |
9वीं क़िस्त | 10 अगस्त 2021 |
10वीं क़िस्त | 01 जनवरी 2022 |
11वीं क़िस्त | 01 जून 2022 |
12वीं क़िस्त | 17 अक्टूबर 2022 |
13वीं क़िस्त | 27 फरवरी 2023 |
14वीं क़िस्त | 27 जुलाई 2023 |
15वीं क़िस्त | 15 नवम्बर 2023 |
16वीं क़िस्त | 28 फरवरी 2024 |
17वीं किस्त कब आएगी 2024?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार जुलाई के आस-पास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है।
₹2000 की किस्त कैसे देखें?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली 2000 की किस्त चेक करने के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ईशान कोण में लाभार्थी स्थिति का चयन करें। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई करते ही किस्त की जानकारी देख सकते हैं।
पीएम किसान योजना मोबाइल से कैसे चेक करें?
मोबाइल नंबर से PM Kisan Status चेक करने के लिए सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें। इसके बाद Beneficiary Status को चुने। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालें। इसके बाद Get Data बटन को सेलेक्ट करें।
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2024?
नई पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024 की लिस्ट देखने के लिए सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें। इसके बाद Beneficiary List विकल्प को चुनें। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। इसके बाद Get Report बटन को सेलेक्ट करें।
पीएम किसान सम्मान निधि KYC कैसे करें?
ऑफलाइन पीएम किसान ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाएं। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक नहीं है तो पहले मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाएं। इसके बाद आप पीएम किसान ई-केवाईसी करा सकते है।
पीएम किसान योजना से जुड़े ज़रूरी लेख |
---|
Registration कैसे करें? | e-KYC कैसे करें? |
हेल्पलाइन नंबर | रजिस्ट्रेशन नंबर पता करें |
बेनिफिशियरी लिस्ट देखें | ऑनलाइन करेक्शन करें |
सर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त कब आएगी।
Replies to Ramesh Kumar: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून-जुलाई में आने की उम्मीद है।
Sir meri Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Ki 16th kist nahi Aai Abhi
Replies to Moolchand: अगर अभी तक आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो आप अपना PM Kisan Status देख सकते हैं। अगर सब कुछ सही होने के बाद भी आपको 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
Sir meri 16vi or 17vi kist nahi aai hai ekyc bhi Kara di hai
Replies to Kunwar Singh: 17वीं क़िस्त अभी जारी नहीं की गयी है, अगर पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त आपके खाते में नहीं पहुंची है, तो सबसे पहले अपना आवेदन स्टेटस चेक करें। सब कुछ सही है या नहीं अच्छे से देखें। अगर ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन पूरा होने के बाद भी खाते में क़िस्त नहीं आए, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है और आप बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें। इसके साथ ये भी देखें कि आपने जो दस्तावेज अपनी बैंक अकाउंट डीटेल्स, आधार नंबर जैसी जानकारी भरी थी, वो बिल्कुल सही है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो गई है तो भी पैसा अटक जाता है।
Mere PM Kisan Yojana Ke 2000 Nahin Aaye Hai
Replies to Uday Sharma: अगर आपके पीएम किसान योजना के 2000 नहीं आए है, तो आप अपना PM Kisan Yojana Status देख सकते हैं। अगर सब कुछ सही है फिर भी आपके 2000 नहीं आए है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
Hamare pita ji ki Kist nahi aa rahi hai 6 mahine se
Replies to Ramnivash sharma: अगर आपके पिता जी को 6 महीने से पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो आपको अपने पिता जी का PM Kisan Status देखना होगा, जिसे देख कर आप पता लगा सकते है कि उनके PM Kisan Account में क्या दिक्कत हो गयी है। अगर सब कुछ सही है फिर भी लाभ नहीं मिल रहा है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
– ध्यान रहे कि आपने अपने पिता जी के PM Kisan Account की e-KYC पूरी करा दी हो।
– आपके पिता जी के बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक करा दिया हो।
– आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करा दिया हो।
– अपने पिता जी के ज़मीन के दस्तावेजों का सत्यापन करा दिया हो।
मुझे एक साल से पीएम किसान सन्मान निधी योजना का पैसा नही आ रहा है।
Replies to Balu papal: अगर आपके बैंक खाते में पीएम किसान योजना का पैसा नहीं आ रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें एक मुख्य कारण बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक ना होना भी है। साथ ही साथ ई-केवाईसी नहीं होने की बजह से भी आपके खाते में क़िस्त नहीं आएगी। अगर आपने सभी जरूरी काम पूरे कर लिए है, फिर भी खाते में क़िस्त नहीं आई है तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि आपकी तरफ से की गई छोटी से छोटी गलती की वजह से क़िस्त अटक सकती हैं।
यदि आपके खाते में भी क़िस्त नहीं आई है तो आप सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करें। आवेदन पत्र में भरे गई जानकारी जैसे जेंडर, नाम, आधार कार्ड डिटेल्स दर्ज करने में गलती हुई है तो किस्त अटक सकती है।
अगर सब कुछ सही है फिर भी योजना का पैसा नहीं मिल रहा है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in के जरिए संपर्क कर सकते हैं।